छत्तीसगढ़
Trending

नालियों में जमी हुई गाद को हटाकर सफाई करवाएं : आयुक्त अबिनाश मिश्रा

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन 5 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा सहित नगर निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारियों, निगम के सफाई ठेकेदारों की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर की सफाई व्यवस्था का विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

आयुक्त ने सफाई ठेकेदारों एवं अधिकारियों को नालियों की सफाई करवाने के दौरान नाली के भीतर जमी हुई गाद को हटाकर सुव्यवस्थित सफाई करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए, ताकि नालियों से गन्दे पानी की निकासी सुगम तरीके से हो सके एवं स्वच्छता कायम रहे। आयुक्त ने जोन 5 के वार्ड 40 के क्षेत्र में तरुण तालाब डंगनिया के समीप निगम के सेकेण्डरी कचरा कलेक्शन पॉइंट का स्थल निरीक्षण किया। आयुक्त ने जोन कमिश्नर को डंगनिया के सेकेण्डरी कचरा कलेक्शन पॉइंट में बाउंड्रीवाल बनाने एवं इसे ढकने की व्यवस्था शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं शौचालयों को सतत मॉनिटरिंग कर सफाई करवाकर उनमें स्वच्छता कायम रखना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper