रायपुर ग्रामीण को विकास की सौगात: विधायक मोतीलाल साहू ने गायत्री मंदिर के समीप सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन

रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के क्षेत्र में गायत्री मन्दिर के समीप सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र किये जाने 9 लाख 53 हजार रूपये की स्वीकृति से नगर निगम जोन 10 अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव सहित गायत्री मन्दिर के भक्तजनों, साधकगणों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, अमजनों के मध्य नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, उपअभियंता सुश्री निवृत्ति परमार की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर कार्यरम्भ करते हुए नागरिकों को शानदार सौगात दी.
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन करते हुए नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा को स्वीकृति अनुसार तत्काल सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए.

