व्यापार

400 रुपये की उछाल के साथ सोना फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

400 रुपये की उछाल के साथ सोना फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया और पीली धातु की कीमत नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत 400 रुपये उछलकर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को सोना 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 100 रुपए की तेजी के साथ 86,600 रुपए प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ”दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 400 रुपये की तेजी के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करती दिखी। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 15 डॉलर की तेजी के साथ 2,390 डॉलर प्रति औंस हो गया।”

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका