अपराध
Trending

ज्वेलरी दुकान से लाखों का सोना-चांदी पार, शहर में मचा हड़कंप

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदो मोड़ स्थित धनंजय ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे डाली। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसते हुए वहां रखे कीमती सोने-चांदी ज्वैलरी साफ कर दिया। चोरी गई ज्वेलरी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार, शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी दुकानदार और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

शहर के मुख्य बाजार के पास इस तरह की घटना होने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। कई दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। बलरामपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र साहू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper