व्यापार

सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना,जानें आज का रेट

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 73,290 रुपये से लेकर 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,190 रुपये से लेकर 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया की टॉप 7 फिल्में – Pratidin Rajdhani

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू का भोग

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका