व्यापार

GOLD IMPORT DUTY : सोना खरीदना हुआ महंगा, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी …

रायपुर डेस्क। भारत सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर बड़ा झटका देते हुए इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसका सीधा असर आने वाले समय में सोने की कीमतों और ज्वैलरी बाजार पर पड़ेगा।

सरकार का कहना है कि यह कदम विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और देश के बढ़ते इंपोर्ट बिल को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। यानी अब बाहर से आने वाला सोना महंगा हो जाएगा, जिसका बोझ सीधे आम खरीदार पर आएगा।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की थी कि फिलहाल एक साल तक सोने के गहने खरीदने से बचें, ताकि देश की विदेशी मुद्रा बचाई जा सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से सोने की घरेलू कीमतें और बढ़ सकती हैं, जबकि निवेश और खरीदारी पर असर साफ दिखेगा।

Back to top button