व्यापार
Trending

Gold Price Today : सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बदलाव नहीं, जानें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। सोने की कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 77,990 रुपये से लेकर 77,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,500 रुपये से लेकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत आज भी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत गुरू घासीदास

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज भी 77,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना भी बुधवार के भाव 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ही बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के कुछ ऐसे शहर जो प्राचीन ऐतिहासिक काल से आज भी मौजूद हैं – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button