जॉब - एजुकेशन
Trending

बेराेजगार दसवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर , जिला कौशल विकास प्राधिकरण धमतरी में 7 से 10 अप्रैल तक कर सकते हैं सम्पर्क

धमतरी। राजधानी रायपुर की निजी कंपनी में फील्ड ऑपरेशन सुपरवाईजर के तहत डिप्लोमा ऑफ राईडर्स इन रैपीडो-फील्ड जॉब के लिए पांच युवाओं की जरूरत है। यह दसवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड में दसवीं पास युवाओं को रोजगार प्रदाय किया जाएगा। इसमें कंपनी द्वारा हितग्राहियों को सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक काम करना होगा और इसके लिए कंपनी 14 हजार रूपये मासिक वेतन देगी। इस काम के लिए हितग्राही के पास स्वयं का दो पहिया वाहन, ड्राईविंग लायसेंस और हेलमेट होना अनिवार्य है। जिले के ऐसे इच्छुक युवक जो टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे दिनांक सात अप्रैल से 10 अप्रैल तक अपने समस्त दस्तावेज के साथ जिला कौशल विकास प्राधिकरण, प्रथम तल, जिला पंचायत धमतरी में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper