
‘सुशासन तिहार’ शिविर को मजाक में न लें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो शत-प्रतिशत त्वरित निदान: विधायक राजेश मूणत
महापौर मीनल चौबे ने कहा सुशासन तिहार को जनता के लिये सार्थक बनाने शासकीय अधिकारी स्वयं आमजनों की समस्याएं सुनें और उनका निदान करवाकर आमजनों को विष्णु के सुशासन का लाभ दिलवाएँ, सभी जोन अधिकारी अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जे पर कार्रवाई कर जानकारी निगम मुख्यालय को अनिवार्य रूप से देवें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर निगम रायपुर को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी आवासहीनों को देने वेबसाईट बनानी चाहिए, शासकीय अधिकारीगण सुशासन तिहार में आई आम जनता की सभी समस्याएं सुनें और उनका सरलता के साथ निदान करवाएं- राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा
30 नागरिको को आवेदन करते ही नये राशन कार्ड बनाकर दिये गये, 15 नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना में नये मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया, नए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर दिए गए, नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया, 122 नागरिकों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 1 के अंतर्गत संत कबीरदास वार्ड कमांक 3, यतियतनलाल वार्ड कमांक 4 बंजारी माता मन्दिर वार्ड कमांक 5, नेताजी सुभाषचन्द्र वार्ड कमांक 15, वीर शिवाजी वार्ड कमांक 16, ठक्करबापा वार्ड कमांक 17 और डॉ. बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी में लगाया गया।
शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एसडीएम श्री नन्द कुमार साहू, नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू , खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे, श्री सोहन साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, पूर्व पार्षद श्रीमती कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के शासकीय विभागों के सम्बंधित शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।
रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने भीषण गर्मी की तपिश के मध्य राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं एसडीएम श्री नन्द कुमार चौबे सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।रायपुर पश्चिम विधायक ने समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश स्टालों में दिये.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने इस पर गहन नाराजगी व्यक्त की कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसारआमजनों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निदान करने हेतु राज्य शासन के निर्देश पर लगाए जा रहे सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर जिला स्तर के विभिन्न शासकीय विभागों के सम्बंधित सक्षम अधिकारी अनुपस्थित हैँ, जिस कारण आमजनों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निदान शिविर में नहीं हो पा रहा है.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने गहन अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सक्षम शासकीय अधिकारी शासन के सुशासन तिहार शिविर को मजाक में ना लेवें, अन्यथा की स्थिति में वे इस लापरवाही को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संज्ञान में लाएंगे और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने का उनसे विनम्र अनुरोध करेंगे, ताकि आमजनों की जनसमस्याओं का शिविर में त्वरित समाधान हो सके।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि शिविर में एसडीएम श्री नन्द कुमार चौबे आये हैँ, किन्तु जिला स्तर का कोई भी अन्य सक्षम शासकीय अधिकारी राजस्व, नजूल, तहसील कार्यालय से यहां उपस्थित नहीं हुआ है, इस कारण से आमजनों को सम्बंधित शिकायत करने और उनका समाधान त्वरित प्राप्त करने अत्यंत असुविधा हो रही है. सभी सक्षम शासकीय अधिकारी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार लगाए जा रहे सुशासन तिहार शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजनों से उनकी सभी समस्याएं सुनें और शत – प्रतिशत मांगों, शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निदान करें. सभी जोन अधिकारी शिविर में आमजनों द्वारा की जा रही अवैध कब्जे और अवैध प्लाटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उन पर शत – प्रतिशत प्रकरणों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें और की गयी कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से नगर निगम मुख्यालय में भिजवाएं.
राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार शिविर आमजनों की समस्याओं का सरलता से समाधान करने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगाया जा रहा है, आमजनों को शासन की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ शिविर में प्रदाय किया जाना सम्बंधित विभागीय शासकीय अधिकारीगण सुनिश्चित करें, ताकि यह आमजनों के लिये सार्थक सिद्ध हो सके.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में आमजनों को जनप्रतिनिधिगण अधिकारियों सहित मिलकर विष्णु के सुशासन का लाभ दिलवाने गर्मी में मेहनत की पराकाष्ठा कर रहे हैँ, अतएव सभी जनसमस्याओं का सुशासन तिहार के माध्यम से शत – प्रतिशत त्वरित समाधान सुनिश्चित करवाया जाए.
रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, वार्ड पार्षदों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान योजना में 15 पात्र हितग्राहियों को नया मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा पत्र प्रदत्त किया गया। शिविर में आवेदन देते ही 30 नागरिको के पात्रता अनुसार एपीएल और बीपीएल नये राशन कार्ड बनाकर तत्काल दिये गये, आवेदन करते ही नागरिकों को शिविर main तत्काल आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनाकर दिए गए, नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया, 122 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, 300 से अधिक नागरिकों ने शिविर में आवेदन दिए, जिनका सम्बंधित शासकीय विभाग को भेजकर एक माह की तय अवधि में समाधान करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी, सभी आवेदकों को शासन के निर्देशानुसार आवेदन के समाधान की लिखित जानकारी सम्बंधित शासकीय विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से दी जाएगी।


