छत्तीसगढ़

कचना रेलवे ओवरब्रिज का आज भव्य लोकार्पण: शाम 5 से 8 बजे तक रहेगा रूट डायवर्शन, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक प्लान

रायपुर। रायपुरवासियों, विशेषकर कचना, खम्हारडीह और सड्डू क्षेत्र के नागरिकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। वर्षों से प्रतीक्षित कचना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का आज, 22 मई 2026 को भव्य लोकार्पण होने जा रहा है। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे और कष्टदायी ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकार्पण समारोह के भव्य आयोजन और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। आज शाम को इस मार्ग पर रूट डायवर्शन लागू रहेगा।

दिनांक 22 मई 2026 को शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है इस दौरान खम्हारडीह से कचना एवं कचना से खम्हारडीह की ओर जाने वाले वाहनों को निम्नानुसार मार्ग में परिवर्तित किया जाएगा ।
1. अनुपम नगर से खम्हारडीह कचना की ओर जाने वाले वाहन चालक:- अनुपम नगर – श्री राम नगर ओवर ब्रिज- अशोक रतन- बीएसएनएल कार्यालय- कचना रेलवे फाटक से बाएं मुड़कर कचना मार्ग की ओर आवागमन कर सकेंगे।
2. कचना से खम्हारडीह की ओर जाने वाले वाहन चालक :- कचना रेलवे फाटक से पहले दाहिने मुड़कर बीएसएनएल कार्यालय- अशोक रतन -श्री राम नगर ओवर ब्रिज- अनुपम नगर चौक होकर आवागमन कर सकेंगे।
अपील:- उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिकों से अपील है की अनुपम नगर चौक से अशोक रतन मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। अतः आवश्यक कार्य ना हो तो उक्त मार्ग का उपयोग करने से बचे असुविधा हो सकती है, यदि आवश्यक हो तो समय पूर्व आवागमन करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका