
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आगामी त्योहारी सीजन जैसे दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के शुभ अवसर पर स्थानीय व्यापार को गति देने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी महा-अभियान “आया त्योहार, चलो बाजार रोशन बाजार, समृद्ध व्यापार (वोकल फॉर लोकल) का भव्य शुभारंभ आज, 27 अक्टूबर 2026 को मटकी लाइन, गोल बाजार, रायपुर से किया गया। यह अभियान चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में शुरू हुआ।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने गोल बाजार में स्थानीय कुम्हार भाइयों से मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी उत्पाद खरीदकर इस महा अभियान का औपचारिक श्रीगणेश किया।

इस महा-अभियान के शुभारंभ पर चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि त्योहारों की असली रौनक ऑनलाइन स्क्रीन पर नहीं, बल्कि हमारे अपने पारंपरिक बाजारों की चहल-पहल से होती है। स्थानीय बाजार मजबूत होंगे तभी हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दीपावली घर-आंगन को चाइनीज लाइटों के बजाय कुम्हार भाइयों द्वारा बनाए गए शुद्ध मिट्टी के दीयों से रोशन करें और हर जरूरत का सामान स्थानीय दुकानदारों व स्वदेशी निर्माताओं से ही खरीदें।
त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों की व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस महा अभियान के अंतर्गत चेम्बर का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल रायपुर शहर के सभी प्रमुख और व्यस्ततम बाजारों का लगातार दौरा और निरीक्षण करेगा। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले आम नागरिकों और व्यापार कर रहे व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े।
सतीश थौरानी ने आगे कहा कि चेम्बर पूरी तरह से शासन और प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर तथा पूर्ण आपसी सहयोग के साथ कार्य करेगा। त्योहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही चेम्बर द्वारा सभी व्यापारियों से व्यावसायिक नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने और सड़कों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई है, ताकि बाजारों में आने वाले ग्राहकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल मिल सके।
रोशन दिवाली रोशन बाजार कार्यक्रम में चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी ने गोलबाजार के विवेकानंद गुप्ता, कलीराम साहू और मोहम्मद अजीज ममदानी को चेम्बर के नए मंत्री मनोनीत कर चेम्बर नेतृत्व को और मजबूत किया।
चेम्बर पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारियों और प्रदेशवासियों से एकजुट होकर इस स्वदेशी अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, राजेश वासवानी, गोलबाजार पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मुरली शर्मा, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, राजकुमार तारवानी, दिलीप इसरानी, प्रकाश लालवानी, मनीष प्रजापति, राजेश गिदवानी, राजकुमार राठी, सोनिया साहू, मंत्री प्रशांत गुप्ता, भरत पमनानी, पंकज जैन, सतीश बागड़ी, गुलाब चन्द्र साहू, विवेकानंद गुप्ता, मो. अजीज ममदानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, मर्चेंट एसोसियेशन गोलबाजार के अध्यक्ष सतीश जैन, महामंत्री कलीराम साहू, गोलबाजार व्यापारी संघ से धनराज जैन, दिनेश साहू, कन्हैया सचदेव, विनय गुप्ता, अजय देवांगन, परवेज भाई, दीपक गुप्ता दर्शन होतवानी, सदस्य-निखिल पंड्या, मुन्ना ठाकुर सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।
अजय भसीन
प्रदेश महामंत्री
मो.96301-63987

