छत्तीसगढ़

साईं रामचंद के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत तीन दिवसीय 58वाँ वर्सी महोत्सव 26 अगस्त से

जय शक्तिधाम समिति स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला के पिठाधीश साईं राम चंद जी के रायपुर आगमन पर श्रद्धालुगण ने रायपुर रेल्वे स्टेशन एवं शक्तिधाम मंदिर में ज़ोरदार स्वागत किया स्वागत में विशेष रूप से उपस्थित हुए भीमन दास तारवानी उत्तमचंद तारवानी हरीश तारवानी चेतन तारवानी सुनील काशवानी रवि पीयूष एवं बंटी रेनु तेजवानी मनीषा तारवानी रीता तारवानी गुलशन काशवानी इत्यादि ।

जय शक्तिधाम समिति के कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी ने बताया की स्वामी हरिगिर महाराज जी का 58वाँ वर्सी महोत्सव 26 अगस्त से 28 अगस्त रायपुर तेलीबांधा स्थित स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला में आयोजित होगा वर्सी महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित होगा जिसमें देश के अनेक शहरों से श्रधुलूगण पधारेंगे वर्सी महोत्सव की तैयारियों के वर्तमान पिठाधिश साईं रामचंद जी एवं मीना भाभी माँ विशेष रूप से रायपुर आज पधारे है इस वर्शी महोत्सव में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के पिठाधीश संत डॉ. श्री युधिस्ठिर लाल जी चक़रभाटा से साईं लाल दास जी उल्हासनगर से साईं काली राम जी एव श्री मयूर अलवानी एवं पूज्य देवपूरी दरबार से अम्मा मीरा देवी जी शिरकत करेंगे जिनके सानिध्य में भजन कीर्तन एवं आशीर्वचन का लाभ मिलेगा तीनो दिन भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है ।

सीए चेतन तारवानी

9826122115

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper