पंजाब
Trending

पंजाब में ग्रेनेड हमलों का मास्टरमाइंड हैप्पी पासिया गिरफ्तार

पंजाब । पंजाब में 14 हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी हैप्पी पासिया अमेरिका  में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार इमिग्रेशन एंड कस्‍टम इंफोर्समेंट  ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को कस्टडी में लिया है।  पंजाब में 14 हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी हैप्पी पासिया अमेरिका (US) में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार इमिग्रेशन एंड कस्‍टम इंफोर्समेंट (ICE) ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को कस्टडी में लिया है। आतंकी भारत के सबसे वांछित आतंकियों में से एक है। भारतीय जांच एजेंसी NIA ने हैप्पी पर 5 लाख का इनाम रखा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस कई महीनों से हैप्पी के पीछे थी। एजेंसियों ने उसकी सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम देने का भी ऐलान किया था। जांच पड़ताल में पता चला कि पासिया अमेरिका में छिपा है। टीम ने तुरंत इमिग्रेशन एंड कस्‍टम इंफोर्समेंट (ICE) से संपर्क किया। ICE ने पासिया को धर दबोचा। खालिस्तान समर्थक और गैंगस्टर हैप्पी पासिया ने चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-10 में हैंड ग्रेनेड हमला करवाया। इसके बाद चर्चा में आया। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के लिए काम करने वाले US में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया ने ये हमला करवाया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper