छत्तीसगढ़

रायपुर में नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने का कार्य भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा अधिकृत हरियाणा सिटी गैस कंपनी शीघ्र प्रारंभ करने की तैयारी में 

0 नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप ने नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने का कार्य नगर निगम जल एवं नगर निवेश जोनो की टीमों से समन्वय बनाकर करने के निर्देश दिये 0

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

0 शहर में कही भी नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने के दौरान पेयजल पाईप लाईन क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखा जाये, साथ ही इस हेतु खोदे गये सड़क मार्गो की तत्काल आवश्यक मरम्मत साथ ही की जाये 0

रायपुर – भारत सरकार की मंशा अनुसार रायपुर राजधानी शहर में नेचुरल गैस पाईप लाईन शहर में डालने का कार्य शीघ्र भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा इस हेतु अधिकृत हरियाणा सिटी गैस कंपनी के माध्यम से किया जायेगा। अभी वर्तमान में यह कार्य योजना प्रारंभिक दौर में रायपुर शहर में है। संबंधित अधिकृत एजेंसी हरियाणा सिटी गैस एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने के पूर्व नियमानुसार नगर निगम से एनओसी लें एवं निर्धारित दर अनुसार शुल्क जमा कर कार्य उसके उपरांत करवाये। ताकि इस कार्य से सभी नागरिको को शहर में नेचुरल गैस पाईप लाईन की सुविधा भारत सरकार की जनहितैषी मंशा के अनुसार शीघ्र मिले और इस दौरान किसी भी नागरिक को कोई असुविधा ना होने पाये।
आज नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में अपर आयुक्त श्री पंकज के शर्मा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नगर निवेश श्री नितीश झा, उपअभियंता नगर निवेश श्री रविप्रभात साहू, हरियाणा सिटी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि श्री राकेश रंजन एवं अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवश्यक बैठक लेकर नेचुरल गैस पाईल लाईन शहर में डालने की कार्य योजना के संबंध में अपडेट जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की एवं उसकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने हरियाणा सिटी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि वे रायपुर नगर निगम के जोनो के जल विभाग और नगर निवेश विभाग के जोन अधिकारियों से समन्वय रखकर शहर में नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने का कार्य संबंधित मार्गो की नियमानुसार एनओसी नगर निगम से लेकर एवं निर्धारित दर अनुसार शुल्क जमा करवाकर करवाये और कार्य को समन्वय सहित करें ताकि कही भी इसे लेकर कोई असुविधा ना होने पाये। आयुक्त ने सभी जोनो के नगर निवेश एवं जल विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि नेचुरल गैस पाईप लाईन डाले जाने के कार्य के दौरान कही भी पेयजल पाईप लाईन कदापि क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखे एवं गर्मी के मौसम में नागरिको को असुविधा ना हो यह ध्यान रखे और समन्वय से कार्य करें। इसके साथ ही जहां भी नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने सडक मार्ग खोदे जाये उसकी वहां उसी समय तत्काल प्राथमिकता से आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करवा लिया जाये ताकि नागरिको को आवागमन में इससे असुविधा का सामना ना करना पडे।
आयुक्त ने नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने के कार्य को भारत सरकार की जनहितैषी मंशा के अनुसार राजधानी शहर रायपुर में प्राथमिकता से इस हेतु अधिकृत भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय की हरियाणा सिटी गैस एजेंसी के साथ समन्वय रखकर करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका