छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चन्द्राकर और पार्षद अर्जुन यादव ने वार्ड 70 क्षेत्र का किया निरीक्षण

सफाई, पेयजल सहित जलभराव क्षेत्रों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश 

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष  गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 वा के पार्षद  अर्जुन यादव, जोन 8 जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता  अभिषेक गुप्ता, उप अभियंता  विक्रम सिंह ठाकुर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र का निरीक्षण किया। एमआईसी सदस्य  गायत्री सुनील चंद्राकर ने वार्ड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सफाई पेयजल सहित जलभराव क्षेत्रों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

एमआईसी सदस्य ने बारिश में जलभराव रोकने जलभराव क्षेत्रों में बारिश पूर्व सफाई करवाने और वार्ड में सफाई और पेयजल व्यवस्था सुधारने के कार्य को जनहित की दृष्टि से प्राथमिकता से करने निर्देशित किया। वार्ड की जनसमस्याओं का त्वरित निदान जोन के स्तर पर करने के निर्देश दिए।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button