छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के रेमिडेशन के कार्य की प्रगति देखी

 कचरे को 30 जून के पूर्व शत -प्रतिशत उठवाना सुनिश्चित करने  दिये निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष  गायत्री सुनील चंद्राकर ने कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन  रधुमणी प्रधान की उपस्थिति में सरोना के पुराना ट्रेंचिंग ग्राउंड के रेमिडेशन के कार्य कचरा पूरी तरह हटाने के प्रगतिरत कार्यो को प्रत्यक्ष अवलोकन देखा एवं स्थल पर कार्य की समीक्षा कर कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन को आवश्यक निर्देश दिये।
स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष  गायत्री सुनील चंद्राकर ने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड में रेमिडेशन का कार्य करवा रही अनुबंधित एजेंसी के ठेकेदार को कार्य को तत्काल गतिमान करके शत – प्रतिशत कार्य हर हाल में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ दिनांक 30 जून 2025 के पूर्व पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने एजेंसी के कार्य को गुणवत्तापूर्ण करवाने स्थल की सतत माॅनिटरिंग करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन को दिये।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका