छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं मेकाॅज का किया निरिक्षण

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज शुक्रवार की दोपहर काे बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आज जगदलपुर एयरपोर्ट पंहुचे जहां पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इसके बाद मेकाॅज पहुंचे, जहां वार्डों का निरीक्षण करने के बाद सेमिनार हॉल में आयोजित बैठक में वहां की व्यवस्थाओं के साथ ही नई भर्तियों के बारे में चर्चा की संभावना व्यक्त की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के वार्डों का निरीक्षण के दाैरान दूसरे मंजिल स्थित हड्डी रोग विभाग पहुंचे, जहां मरीजों को मिलने वाले खाने को देखने के साथ ही उसकी क्वालिटी को ठीक बताया। हड्डी रोग विशेषज्ञ से बात करने के साथ ही ओडिसा के भर्ती मरीज से भी बात की। मरीज ने अस्पताल में सभी सुविधाएं मिलने के साथ ही डॉक्टरों के द्वारा लगातार इलाज में किसी भी प्रकार से कोई भी कोताही नहीं बरतने की बात कही। वार्ड से निकलने के बाद नर्सरी पहुंचे, जहां नर्सरी के डॉक्टरों से चर्चा करने के साथ ही छोटे बच्चों के इलाज को भी देखा। स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बेहतर सफाई व्यवस्था को देख खुशी जाहिर की। निरीक्षण के बाद आयाेजित बैठक के लिए सेमिनार हॉल चले गए। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम, बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के अलावा मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू, डॉ. टी महेश, प्रशासनिक अधिकारी विजय देवांगन के अलावा स्टाफ नर्स व अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper