छत्तीसगढ़सरकारी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीजों और अस्पताल स्टाफ के साथ मनाई दिवाली

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीजों और अस्पताल स्टाफ के साथ मनाई दिवाली, फल और मिठाई किया वितरित

रायपुर :- दिवाली की संध्या के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडगांव पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों तथा अस्पताल स्टाफ के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

वोकल फॉर लोकल नारा नहीं हमारा कर्तव्य है: डिप्टी सीएम अरुण साव – Pratidin Rajdhani

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री जायसवाल ने मरीजों और उनके परिजनों तथा अस्पताल स्टाफ को फल एवं मिठाई वितरित की। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर दिवाली का उत्सव मनाया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “बीमार व्यक्तियों की सेवा और उनका मनोबल बढ़ाना मेरे लिए दिवाली को सार्थक बनाता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को भी इस अवसर पर समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper