राज्य

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां पहुंचा मानसून

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां पहुंचा मानसून

मानसून मुंबई में प्रवेश कर गया है और अब यह तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही महाराष्ट्र के कई जिलों में भी भारी से अति भारी बारिश जारी है। आगामी दिनों में मानसून उत्तरी राज्यों में भी प्रवेश कर जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर अगले दो दिन तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के साथ केरल में तीन से चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 और 13 जून को भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। साथ ही त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तरी झारखंड में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है।

वहीं यह हीट वेव कंडीशन 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में सीवियर हीट वेव कंडीशन में बदल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार, उत्तरी झारखंड में सहित मध्यप्रदेश के बालाघाट, छिंदवाड़ा में भी लू चलने की संभावना जताई है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका