छत्तीसगढ़
Trending

धुर नक्सल प्रभावित इलाकाें में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में हुआ अधिक मतदान

ज्गदलपुर  । बस्तर संभाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धुर नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षा कारणों से मतदान सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। बस्तर जिले के विकासखंड बास्तानार बकावण्ड और तोकापाल, कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल और बड़ेराजपुर, नारायणपुर के जिले के विकासखंड ओरछा, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के विकासखंड अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड कुआकोंडा, सुकमा जिले के विकासखंड कोंटा एवं बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ में सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने भारी उत्‍साह के साथ मतदान क‍िया।

इस चरण में कुल 30 हजार 990 पंच, तीन हजार 802 सरपंच, एक हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान हुआ। वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग शामिल हैं। तीसरे चरण के तहत बस्तर जिले के तोकापाल, बास्तानार और बकावंड विकासखंड में एक बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार बक़ावंड में 63.9 प्रतिशत, बास्तानार में 66.02 प्रतिशत, एवं तोकापाल में 64.49 प्रतिशत हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे व अंतिम चरण में पिछले दाे चरणाे की अपेक्षा और भी अधिक ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला है।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत अंतिम चरण का मतदान बीजापुर जिले के घुर नक्सल प्रभावित भैरमगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्सुकता देखने को मिला। जांगला मतदान केन्द्र में 70 वर्षीय मतदाता दुलाराम ने मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सशक्त भूमिका निभाते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की बुजुर्ग मतदाता ने सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की बात कही। इसी तरह 89 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता हुंगाराम लेकाम ने मतदान केन्द्र मिंगाचल में अपनी पुत्री जिम्मो कुरसम के संग मतदान देने पहुंचा और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्र पेठा में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर प्रत्येक मत की कीमत बताई और मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरणा स्रोत बने। वहीं पहली बार मतदान करने पहुंची बीजापुर जिले की मतदाता शांति कुड़ियामी ने बताया कि वह पहली बार मतदान कर रही हैं, सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में उन्होंने अपनी सहभागिता दी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper