उत्तराखण्ड

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करेगा और समाज को समरसता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समानता, करुणा, सेवा और मानवता का संदेश दिया,जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आदमपुर हवाई अड्डे का यह नामकरण, संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Back to top button
📰 E-Paper