विशेष

World Mosquito Day 2024 का इतिहास व महत्व

World Mosquito Day 2024 का इतिहास व महत्व

नई दिल्ली। हर साल 20 अगस्त का दिन दुनियाभर में ‘विश्व मच्छर दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। छोटे से नजर आने वाले मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी कई बीमारियां फैला सकते हैं और इलाज में देरी या लापरवाही के चलते व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का मकसद लोगों को इन्हींं खतरों के बारे में जागरूक करना और मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में बताना है।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के

विश्व मच्छर दिवस का इतिहास

साल 1930 में लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। दरअसल ब्रिटिश डॉक्टर रोनाल्ड रॉस ने साल 1897 में 20 अगस्त के ही दिन मादा एनाफिलीज मच्छर की खोज की थी। वही मच्छर जो खतरनाक मलेरिया बीमारी के लिए जिम्मेदार होता है। उनकी इस खोज के लिए उन्हें चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर के ब्यूटी सीक्रेट्स – Pratidinrajdhani.in

विश्व मच्छर दिवस का महत्व

मच्छर दुनिया के सबसे खतरनाक कीटों में से एक हैं। इनके काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, जीका वायरस और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ध्यान न देने पर ये बीमारियां जानलेवा भी साबित हो सकती है। मच्छरजनित रोगों से हर साल दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : काम के दौरान तनाव कम करने के लिए योगासन – Pratidinrajdhani.in

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2010 में अफ्रीका में सबसे ज्यादा मौतें मच्छरों के काटने से हुई थी। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को इन्हीं खतरनाक बीमारियों के प्रति सचेत करना है और मच्छरों से बचाव के तरीकों के बारे में बताना है।
मच्छरों से होने वाले खतरों के साथ ही ये भी जानना जरूरी है कि ये खतरनाक कीट हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं। पूरी तरह के इनका खात्मा करने से पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे कई तरह के खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए वैज्ञानिक इन्हें खत्म करने के बजाय उनके प्रजनन को नियंत्रित और इनसे होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों पर फोकस करने की सलाह देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों के लिए मानसून में पोषण से भरपूर व्यंजन – Pratidinrajdhani.in

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका