उत्तराखण्ड
Trending

सांस्कृतिक नगरी पाैड़ी के रामलीला मैदान में हाेली की धूम

पौड़ी गढ़वाल । रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में होल्यारों की टीमों व स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली मनाई। रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में सतपुली के साथ ही अन्य क्षेत्रों से आए होल्यारों की टीमों ने होली के गीत गाकर पारंपरिक तरीके से होली मनाई।

लोगों ने एक दूसरे पर जमकर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। समारोह में स्थानीय लोगों ने भी पारंपरिक गीत गाकर होली का त्यौहार मनाया। समारोह में लोकगायक पदमेंद्र नेगी, मनोज रावत अंजुल आदि ने होली के गीत गाकर समा बांध दिया। इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा आदि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अपनी संस्कृति के संरक्षण में मदद मिलती है।

उन्होंने होल्यारों की टीमों की जमकर तारीफ करते हुए ऐसे आयोजनों पर जोर दिया। इससे पूर्व होल्यारों की टीमों ने शहर का भ्रमण कर रंग जमाया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रशासक दीपक कुकशाल, सभासद संगीता रावत, प्रदीप असवाल, युद्धवीर सिंह रावत, दिनेश नेगी, व्यापार सभा कोषाध्यक्ष दिलबर भंडारी आदि शामिल रहे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button