छत्तीसगढ़
Trending

उत्तरप्रदेश में भीषण सड़क हादसा : छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत  

वाड्रफनगर / उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम काे हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र​ जिले के हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सभी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बबताए जा रहे है, मृतकों में बलरामपुर के करौंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा और उनके परिजन भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकरा कर ट्रेलर से टकरा गई जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ है। 3 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), उनके छोटे पुत्र व रामानुजंगज निवासी सोनू कादरी (37) के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक शामिल है। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मृतक रवि मिश्रा की पत्नी व बड़ा पुत्र शामिल है। मूलरूप से अंबिकापुर के गंगापुर निवासी प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों तथा रामानुजंगज के सोनू कादरी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसी ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई।

ट्रक चालक अपनी वाहन खड़ी कर सड़क के दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों के अलावा ट्रेलर चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। कार में सवार तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। मृतक रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजगंज थाने में पदस्थ थे दुर्घटना में उनके तथा पुत्र के मौत की खबर से रामानुजगंज सहित बलरामपुर पुलिस में शोक की लहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अंबिकापुर और रामानुजगंज से स्वजन तथा परिचित दुद्धी के लिए रवाना हो चुके हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper