
Google Pixel 10 की कीमत में भारी कटौती, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिलेगा 10000 रुपये सस्ता
Google Pixel 10 की कीमत में भारी कटौती की गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। गूगल पिक्सल 10 पर यह डिस्काउंट अमेजन या फ्लिपकार्ट पर चल रहे समर सेल में नहीं मिलेगा। गूगल पिक्सल 10 की कीमत में बड़ी कटौती Croma पर चल रहे सेल में दिया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Google Pixel 10 की कीमत में कटौती
गूगल ने अपने इस फोन को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 79,999 रुपये है। क्रोमा पर इस फोन को 5,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। इसके अलवा HDFC बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से फोन की खरीद पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर के बाद गूगल के इस फोन को 69,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।
Google Pixel 10 के फीचर्स
Google Pixel 10 में 6.3 इंच का Acuta OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। गूगल ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 इस्तेमाल किया है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। यह फोन Google Tensor G5 प्रोसेसर पर काम करता है और इसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
| Google Pixel 10 | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच, OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Tensor G5 |
| स्टोरेज | 12GB, 256GB |
| बैटरी | 4970mAh, 30W |
| कैमरा | 48MP, 13MP, 10.8MP, फ्रंट 10.5MP |
| OS | Android 16 |
इस फोन में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन डुअल सिम कार्ड के साथ आता है, जिसमें एक फिजिकल और एक eSIM दिया गया है। इस फोन में IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ प्रोटेक्शन दिया गया है।
Google Pixel 10 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का कैमरा मिलता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

