छत्तीसगढ़

कार शोरूम में लगी भीषण आग, दशहत

कार शोरूम में लगी भीषण आग, दशहत

राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित मारुति कार के शोरूम में भीषण आग़ लग गई है। ये आग किन वजहों से लगी और कितने क्षेत्र में फैली है, फिलहाल इन सब बातों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि भवन से धुआं इतनी तेजी से निकल रहा है कि, आस पास के इलाके में दहशत का महौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि, शो रूम के वाहन सर्विसिंग करने वाले जगह की ओर ये आग़ लगी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है।

Back to top button