अपराध
Trending

2 बेटों की हत्या के बाद पति-पत्नी ने किया सुसाइड

झालावाड़ । शहर में पति-पत्नी ने अपने दो बेटों की पहले हत्या की, फिर दोनों (दंपती) ने सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी और सात साल के बेटे का शव एक ही कमरे में फंदे पर लटके मिले। तीन साल के बेटे का शव उसी कमरे में बेड पर पड़ा था। पुलिस ने शवों को उतरवा कर माेर्चरी भिजवाया। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हाे पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में नागू सिंह (38), उसकी पत्नी संतोष बाई (30), बेटा युवराज सिंह (7), एक तीन साल का छोटा बेटा शामिल हैं। नागू सिंह और पूरा परिवार गंगधार थाना इलाके के जेताखेड़ी में रहता था।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में चार लोगों ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर चौमहला हॉस्पिटल की माेर्चरी में रखवाया। सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गंगधार एसएचओ अमरनाथ जोगी ने बताया कि पति-पत्नी और बड़े बेटे का शव कमरे में छत के कड़े पर फंदे पर लटका मिला, जबकि तीन साल के बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों को पहले मौत के घाट उतारने के बाद पति-पत्नी फंदे पर लटक गए। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों और आसपास से लोगों से पूछताछ की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper