छत्तीसगढ़

आईसीआईसीआई बैंक ने अनूपपुर जिले के बेलियाछोट में नई शाखा खोली

आईसीआईसीआई बैंक ने अनूपपुर जिले के बेलियाछोट में नई शाखा खोली

यह गांव की पहली बैंक शाखा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनूपपुर: आईसीआईसीआई बैंक ने मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बेलियाछोट गांव में अपनी नई शाखा शुरू की है। यह गांव की पहली बैंक शाखा है और जिले में बैंक की दूसरी शाखा है।
इस शाखा का उद्घाटन अनूपपुर के कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने किया।
यह शाखा कई तरह के अकाउंट और डिपॉजिट देती है, जिसमें सेविंग्स और करंट अकाउंट, फिक्स्ड और रेकरिंग डिपॉजिट और पर्सनल लोन, फार्म इक्विपमेंट लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, होम लोन, ऑटो लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, बिजनेस लोन और एजुकेशन लोन जैसे लोन शामिल हैं, साथ ही कार्ड संबंधी सेवाएं भी दी जाएंगी।
यह शाखा बुधवार को छोड़कर, हफ्ते के बाकी दिनों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को भी खुली रहेगी।
शाखा में टैब बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है जिसके तहत बैंक का कर्मचारी टैबलेट की मदद से ग्राहक के घर या कार्यस्थल पर जाकर लगभग 100 बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर सकता है। इनमें खाता और एफडी खोलना, चेकबुक के लिए अनुरोध दर्ज करना, ई-स्टेटमेंट जारी करना, पता बदलना सहित कई अन्य सेवाएं शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में आईसीआईसीआई बैंक की 358 शाखाएं तथा 429 एटीएम और सीआरएम हैं।
आईसीआईसीआई बैंक अपनी बड़ी ग्राहक संख्या को शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटर, इंटरनेट बैंकिंग (www.icici.bank.in) और मोबाइल बैंकिंग जैसे विभिन्न माध्यमों से सेवाएं प्रदान करता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका