और जीवनशैली

ऋषिकेश से हो गए हैं बोर तो इन 7 जगहों पर चले जाएं रिवर राफ्टिंग करने, शानदार होता है नजारा

गर्मियों के मौसम में लोग ऐसी जगहों पर जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, जहां ठंडक, हरियाली और सुकून भरा माहौल मिले। इसके साथ ही अब लोग सिर्फ आराम करने के लिए घूमने नहीं जाते, बल्कि ऐसे अनुभव की तलाश करते हैं जो उनकी यात्रा को यादगार बना दे। यही वजह है एडवेंचर एक्टिविटि का आकर्षण भी लोगों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। खासकर गर्मियों के मौसम में रिवर राफ्टिंग बेहद लोकप्रिय हो चुकी है। ठंडे पानी के तेज धाराओं में राफ्टिंग का रोमांच न सिर्फ गर्मी से राहत देता है, बल्कि यह अनुभव हमारी यादों में हमेशा के लिए कैद हो जाता है।रिवर राफ्टिंग का नाम सुनते हुए लोगों को ज्यादातर ऋषिकेश याद आता है। लेकिन, इसके अलावा भी भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो राफ्टिंग के लिए मशहूर हैं। आइए जानते हैं:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऋषिकेश के अलावा भारत में बेहतरीन रिवर राफ्टिंग डेस्टिनेशन

1- व्याज नदी, कुल्लू-मनाली
कुल्लू-मनाली में देवदार के बड़े-बड़े पेड़ों से घिरी पहाड़ियों और संकरी घाटियों के बीच बहने वाली ब्याज नदी में रोमांचक रैपिड्स के साथ खूबसूरत हिमालयी नजारों का भी अनुभव मिलता है। प्रकृति के बीच यहां राफ्टिंग का अनुभव काफी शानदार होता है।

2- जांस्कर, लेह लद्दाख
लेह लद्दाख के जांस्कर नदी में होने वाली राफ्टिंग के अनुभव का शायद ही आप कभी भूल पाएं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और कठिन इलाकों के बीच बहने वाली जांस्कर नदी भारत की सबसे रोमांचक राफ्टिंग जगहों में से एक मानी जाती है। यहां गहरी घाटियां, ठंडा पानी और तेज धाराओं के बीच राफ्टिंग का अनुभव काफी एडवेंचरस होता है।

3- तीस्ता नदी, सिक्किम

साफ पानी और हरे-भरे पहाड़ों के बीच से पहने वाली सिक्किम की तीस्ता नदी में मध्यम स्तर के रैपिड्स के साथ शानदार प्राकृतिक नजारे आपकी यादों में हमेशा के लिए कैद हो सकते हैं। नदी किनारे कैंपिंग और ठंडी पहाड़ी हवाएं आपके ट्रिप को और भी खास बना सकते हैं।

4- भागीरथी नदी, उत्तराखंड
गंगोत्री ग्लेशियर के पास से निकलने वाली भागीरथी नदी तेज धाराओं और घने जंगलों के बीच बहती है। यह जगह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रोमांच के साथ-साथ शांत प्राकृतिक माहौल का आनंद लेना चाहते हैं। यहां राफ्टिंग का बेहद ही शानदार अनुभव होता है।

5- काली नदी, दांडेली (कर्नाटक)
कर्नाटक के दांडेली की काली नदी घने जंगलों से घिरी अपनी तेज और रोमांचक धाराओं के लिए जानी जाती है। यहां राफ्टिंग के साथ-साथ बर्ड वॉचिंग और कैंपिंग का भी अनुभव ले सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका