लाइफ स्टाइल
Trending

ठण्ड में फटी एड़ियां से हैं परेशान, तो आजमाएं ये 5 खास उपाय, रिजल्ट कर देंगे हैरान

सर्दियों के मौसम के आते ही हमारी त्वचा खासकर एड़ियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं. फटी एड़ियां न केवल दर्द देती हैं बल्कि चलने-फिरने में भी काफी मुश्किल पैदा कर देती हैं. अगर आपकी एड़ियां भी इस सर्दी में फट रही हैं, तो अब चिंता की बात नहीं है. इस आर्टिकल में आज हम आपको दिल्ली की एक्सपर्ट डॉ. ज्योति चौहान के बताए गए कुठ ऐसे आसान और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी एड़ियों को फिर से मुलायम और खूबसूरत बना देंगे.

फटी एड़ियों के उपचार
1 आधी बाल्टी गुनगुने पानी में नमक और फिटकरी डालकर 15-20 मिनट तक उसमें अपने पैर डुबोएं. इसके बाद पैर को अच्छे से रगड़कर साफ करें. इससे डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद मिलती है. इससे 2-3 हफ्तों में फटी एड़ियां ठीक हो सकती हैं.

2 रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर गुलाब जल और ग्लिसरीन का पेस्ट लगाएं. इसके नियमित इस्तेमाल से एड़ियां मुलायम होती हैं और कुछ ही दिनों में फटी एड़ियों की समस्या कम हो जाती है.

3 पैरों को मॉइश्चराइज रखने के लिए नारियल तेल से मसाज करें और मोजे पहन लें. तेल को रातभर लगाकर रखें और सुबह धो लें. इस उपाय फटी एड़ियों को जल्दी से ठीक करने में मदद मिलती है.

4 गर्म पानी से पैर धोने के बाद उन पर एलोवेरा जेल लगाएं और मोजे पहन लें. एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है.

5 ठंड के मौसम में घर पर भी स्लीपर और सॉक्स पहनकर रहें. डॉ. ज्योति ने बताया कि, सर्दियों में हरी सब्जियों और फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए. रोजाना 2-3 लीटर पानी भी जरूर पिएं. ये शरीर में न्यूट्रिशन बनाए रखने के साथ त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

Back to top button
📰 E-Paper