छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 4 ने 300 वर्गफीट क्षेत्र में किये अवैध निर्माण  हटाया  

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

 रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं जोन 4 जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव के निर्देशानुसार जोन कार्यपालन अभियंता  संजय वर्मा, सहायक अभियंता  दीपक देवांगन, उपअभियंता  अजय श्रीवास्तव,  मनीषा निराला की उपस्थिति में थ्रीडी एवं श्रमिकों की सहायता से नगर निगम जोन 4 क्षेत्र के ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 44 के सारथी चाैक के समीप शासकीय भूमि पर किये गये लगभग 300 वर्गफीट क्षेत्र में अवैध निर्माण को हटाने संबंधित अवैध निर्माणकर्ता को नियमानुसार 3 नोटिस एवं अंतिम सूचना देने उपरांत उनके द्वारा स्वतः अवैध निर्माण नहीं हटाये जाने पर अभियान चलाकर शासकीय भूमि पर किया गया अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही की ।

सारथी चैक के समीप संबंधित अवैध निर्माणकर्ता को 700 वर्गफीट क्षेत्र में पट्टा आबंटन किया गया था। इसके बाद उन्होने अतिरिक्त लगभग 300 वर्गफीट शासकीय भूमि क्षेत्र में कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया था एवं आवासीय भूमि पर नियम विपरीत व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन दुकान खोलकर करने लगे थे। इस संबंध में षिकायत नगर निगम को मिलते ही जोन 4 अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। जिसमें प्राप्त शिकायत सही मिली । संबंधित अवैध निर्माणकर्ता को शासकीय भूमि पर किया गया अवैध निर्माण हटाने नियमानुसार 3 नोटिस जोन 4 द्वारा जारी की गई। इसके बाद अंतिम सूचना दी गई।

संबंधित अवैध निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण स्वतः नहीं हटाये जाने पर आयुक्त के निर्देश पर जोन 4 नगर निवेष विभाग ने निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम के साथ अभियान चलाकर शासकीय भूमि पर किया गया अवैध निर्माण तोडकर हटाने की कार्यवाही की एवं नियम विपरीत संचालित व्यवसायिक गतिविधियों पर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करवाकर कारगर रोक लगायी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper