
महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि में एकरूपता लाने साहित्यकारों की अहम बैठक 25 मई को….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
समाज में व्याप्त भ्रम की स्थिति दूर करने रायपुर में होगा विचार-विमर्श
रायपुर, 23 मई 2026/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के साहित्य प्रकोष्ठ द्वारा समाज के महापुरुषों की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि के संबंध में व्याप्त भ्रम की स्थिति को दूर करने तथा एकरूपता स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 25 मई 2026, दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समाज के समस्त पदाधिकारी, साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी शामिल होकर विभिन्न लेखकों एवं साहित्यकारों द्वारा उल्लिखित अलग-अलग तिथियों पर विचार-विमर्श करेंगे। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री एल एल कोशले ने बताया कि समाज में एक समान एवं सर्वमान्य तिथि निर्धारण को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी, ताकि भविष्य में समाज के अनुयायियों द्वारा महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि एक ही तिथि पर आयोजित की जा सके और समाज में एकता एवं समरसता बनी रहे। वरिष्ठ सदस्य श्री एस आर बाँधे ने बताया कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा सभी संबंधित साहित्यकारों एवं पदाधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने की अपील की गई है।


