छत्तीसगढ़
Trending

टी.एल बैठक में निगम अधिकारियों को रेडक्रास सोसायटी के कार्यो की मिली जानकारी

आयुक्त  मिश्रा ने मेडिकल वेस्ट सडक पर फेंकने वाले हास्पिटल पर जुर्माना करने के निर्देश दिये

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न कार्यो व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिये ।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ  उज्जवल पोरवाल, अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,  पंकज शर्मा, उपायुक्त  कृष्णा खटीक, मुख्यअभियंता  यू.के. धलेन्द्र, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, विभाग के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंडियन रेडक्रास सोसायटी के विभिन्न समाज एवं राष्ट्र हितैषी जनकल्याणकारी कार्यो से संबंधित विविध गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसकी जानकारी पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वतः स्वस्फूर्त रूचि लेते हुए स्वयं इंडियन रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के सदस्य बनने सामने आये एवं वहां के प्रतिनिधि अधिकारी द्वारा दिये गये सदस्यता फार्म को भरकर तत्काल वांछित शुल्क अदा कर रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा के सदस्य बनने की औपचारिकता पूर्ण की एवं जीवन पर्यन्त सोसायटी के समाज एवं राष्ट्र हितैषी जनकल्याण कार्यो से जुडकर उसमें सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने का संकल्प लिया।

टीएल बैठक में आयुक्त द्वारा जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को मेडिकल वेस्ट सडक पर सड़क किनारे इधर उधर डालने वाले संबंधित अस्पतालों को नोटिस देकर जुर्माना करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को विभिन्न बड़े बाजारों में प्रतिबंधित पाॅलीथीन के उपयोग पर प्रतिबंध व्यवहारिक रूप से लगवाने अभियान चलाने एवं पाॅलीथीन रखने एवं कचरा फैलाने वालो पर जुर्माना करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

आयुक्त ने केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जोन कमिश्नरों को प्रत्येक जोन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 1-1 वृहद आयोजन रखा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश  दिये है।

आयुक्त ने राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार विगत दिनों नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्डो में लगाये गये जनसमस्या निवारण पखवाडा शिविरों में प्राप्त नागरिको के जनशिकायतों संबंधी सभी आवेदनों का नियमानुसार शत प्रतिशत संख्या में प्राथमिकता से त्वरित निराकरण जनहित में सुनिश्चित करने के निर्देश  सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को दिये है। आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में प्रगतिरत विकास कार्यो को तेज गति से पूर्ण करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देषित किया है एवं सभी विकास कार्यो में समय सीमा एवं गुणवत्ता का विशेेष ध्यान रखने के निर्देश दिये है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper