छत्तीसगढ़

डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में व्यापार को मिली नई रफ्तार

डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के मार्गदर्शन में शामिल हुआ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मुख्य आतिथ्य तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी जी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी एवं श्री मोतीलाल साहू जी सहित विभिन्न आयोग, मंडलों, बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह ने प्रदेश के व्यापारिक विकास को नई दिशा प्रदान की।

एनएमआईपीएल ने वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर के पदाधिकारियों ने नवनिर्मित आधुनिक थोक बाजार को प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना व्यापारियों को बेहतर अधोसंरचना एवं व्यावसायिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी। इससे व्यापार को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में बड़ा IAS फेरबदल: 5 अधिकारियों का तबादला, जीपीएम को मिला नया कलेक्टर

इस अवसर पर चेम्बर सलाहकार- अमर गिदवानी, मोहनलाल तेजवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-टी. श्रीनिवास रेड्डी, तनेश आहूजा, हरीश तोलानी, दिलीप इसरानी, राजेश पोपटानी, जवाहर थारानी, विनय कुमार साहू, मंत्री -अमर बरलोटा, प्रशांत गुप्ता, गुलाबचंद्र साहू, धनेश मटलानी, जतिन नचरानी एवं सदस्य-प्रेम सहित बड़ी संख्या में चेम्बर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper