लाइफ स्टाइल

प्रोटीन से भरपूर इन स्नैक्स को करें डाइट में शामिल

Include these in

नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए अगर आप जिम जाकर वर्कआउट करते हैं, तो आप कितना प्रोटीन खाते हैं, उस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि वर्कआउट के बाद प्रोटीन से भरपूर खाना खाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और एनर्जी भी। साथ ही, प्रोटीन खाने से मसल्स को रिकवर करने में भी मदद मिलती है और आप मसल लॉस की समस्या से बचते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रोटीन युक्त स्नैक्स के बारे में जिन्हें आप वर्कआउट के बाद खा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों के लिए मानसून में पोषण से भरपूर व्यंजन – Pratidinrajdhani.in

ग्रीक योगर्ट और फल- ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसे फल जैसे बेरीज के साथ मिलाकर खाने से विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।
प्रोटीन स्मूदी- प्रोटीन पाउडर, दूध या पानी और पसंदीदा फलों को मिलाकर स्मूदी बनाएं। इसमें नट बटर या ओट्स भी मिला सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : काम के दौरान तनाव कम करने के लिए योगासन – Pratidinrajdhani.in

अंडे के सफेद भाग से बना आमलेट- अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है।इसे प्याज, हरी मिर्च और टमाटर आदि सब्जियों के साथ मिलाकर आमलेट बनाएं।
चॉकलेट मिल्क– चॉकलेट मिल्क में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा संतुलन होता है, जो वर्कआउट के बाद की रिकवरी के लिए उपयुक्त है।

ये खबर भी पढ़ें : पीएम रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया L – Pratidinrajdhani.in

कॉटेज चीज और फल- कॉटेज चीज में हाई प्रोटीन और लो फैट पाया जाता है। इसलिए इसे वर्कआउट के बाद स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।इसे ताजे फलों के साथ मिक्स कर खा सकतें हैं।
प्रोटीन बार- प्रोटीन मिश्रण, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से बनने वाले प्रोटीन बार, प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प हैं। इसे आप वर्कआउट के बाद खा सकतें हैं। ये घर पर बने हों या बाजार से खरीदे गए हों, दोनों ही हेल्दी ऑप्शन माने जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी का इतिहास और यह त्योहार कैसे लोकप्रिय हुआ – Pratidinrajdhani.in

चिया सीड पुडिंग- चिया सीड्स को दूध में मिलाकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। यह प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है।
क्विनोआ सलाद– क्विनोआ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे सब्जियों और हल्के ड्रेसिंग के साथ मिलाकर सलाद बनाएं।
सोया बीन्स- सोया बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें उबालकर हल्का नमक डालकर खाएं।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी का इतिहास और यह त्योहार कैसे लोकप्रिय हुआ – Pratidinrajdhani.in

Back to top button