जॉब - एजुकेशन
Trending

भारत-पाकिस्तान तनाव : CA की परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली । देशभर में तनावपूर्ण सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) परीक्षाओं के शेष पेपरों को स्थगित करने की घोषणा की है। यह परीक्षाएं 9 से 14 मई तक आयोजित होने वाली थीं।

सीए की परीक्षाएं स्थगित

आईसीएआई ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि 09 से 14 मई तक निर्धारित सभी परीक्षाएं, जिनमें फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाएं भी हैं, उन्हें स्थगित कर दिया गया है। संशोधित तिथियों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट icai.org देखते रहें।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper