खेल

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला; नोट कर लें मैच की टाइमिंग

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का लीग चरण समाप्त हो चुका है और अब टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की जंग शुरू होने जा रही है। आज यानी 26 नवंबर को पहला सेमीफाइनल भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। भारतीय टीम के पास खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाने का मौका है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह जानना जरूरी है कि मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और इसे टीवी व मोबाइल पर कहां लाइव देखा जा सकता है।

CM जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली प्राथमिकता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी ट्राइसाइकिल; सुनी लोगों की समस्याएं

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर होगा मैच का सीधा प्रसारण

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में दर्शक टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों के जरिए मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

वहीं, मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगी। दर्शक इस प्लेटफॉर्म पर मैच का आनंद ले सकेंगे।

दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा मुकाबला, 3 बजे होगा टॉस

भारत और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3 बजे टॉस किया जाएगा। यदि मुकाबला पूरे 50 ओवर तक चलता है तो इसके रात करीब 11 बजे तक समाप्त होने की संभावना है।

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 29 नवंबर को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

भारत ए की टीम का पूरा स्क्वाड

भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियन, प्रिंस यादव और विप्रज निगम शामिल हैं।

रायपुर में 8 जनवरी से सजेगा साहित्य का महाकुंभ, CM विष्णुदेव साय ने किया साहित्य उत्सव-2027 के लोगो और पोस्टर का विमोचन

श्रीलंका ए की टीम का पूरा स्क्वाड

श्रीलंका ए टीम की कप्तानी पवन रथनायके करेंगे। टीम में लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन और चमिका हीनातिगाला को जगह मिली है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper