देश-विदेश
Trending

भारत फ्रांस से पट्टे पर लेगा मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान

रक्षा मंत्रालय की मंजूरी, इसी वित्तीय वर्ष के दौरान सौदे को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद

नई दिल्ली । भारत ने वायुसेना के लिए फ्रांस से एक एयरबस ए-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान तीन साल के पट्टे पर लेने का फैसला लिया है, जिसकी मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने दे दी है। इसका उद्देश्य वायुसेना की हवा में ईंधन भरने की क्षमताओं को मजबूत करना है। फिलहाल भारत के पास छह इल्यूशिन आईएल-78 विमान हैं, जिनका इस्तेमाल हवा में ईंधन भरने के लिए किया जा रहा है, लेकिन लड़ाकू बेड़े की क्षमता को देखते हुए इनकी कमी महसूस की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से एक एयरबस ए-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान को पट्टे पर लेने की मंजूरी दे दी है। तीन साल के पट्टे से वायुसेना के कर्मियों को इस फ्रांसीसी परिवहन विमान पर परिचालन अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। हालांकि, विमान के भारत आने की सही तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस सौदे को 2025-2026 वित्तीय वर्ष के दौरान अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

यह समझौता सरकार-से-सरकार​ के बीच होगा, जिसमें फ्रांसीसी उड़ान चालक दल और रखरखाव ​की सहायता ​भी शामिल होगी।​ केंद्र सरकार का यह​ फैसला भारतीय वायुसेना के टैंकर बेड़े को आधुनिक बनाने के लगभग एक दशक के प्रयासों के बाद आया है। ए-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट को पहले 2009 और 2013 में दो अलग-अलग खरीद प्रयासों में पसंदीदा विकल्प के रूप में चुना गया था। दोनों प्रस्तावों को बाद में उच्च प्रारंभिक लागतों के कारण रक्षा मंत्रालय के वित्त विभाग​ने रद्द कर दिया था।​ अब फिर वायु सेना ने छह विमान​ हासिल करने की योजना बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

एयरबसए​-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट नागरिक एयरबस​ए-330 पर आधारित एक यूरोपीय हवाई ईंधन भरने वाला और सैन्य परिवहन विमान है।​ अब तक कुल 15 देशों ने लगभग 82 विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं, जिनमें से 63​विमान इस साल 28 फरवरी तक​ आपूर्ति किए जा चुके हैं। इसे दोहरी भूमिका वाले एयर-टू-एयर ईंधन भरने और परिवहन विमान के रूप में डिजाइन किया गया है। इसे एयर-टू-एयर ईंधन भरने के लिएकिसी भी सिस्टम से​ लैस किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper