खेल

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत

बर्मिंघम, । भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ‘हाईवोल्टेज मैच’ खेला जाना है। इस मुकाबले के दौरान एजबेस्टन में माहौल बेहद जोशीला रहने की उम्मीद है, क्योंकि बर्मिंघम में रहने वाले दक्षिण एशियाई समुदाय ने हमेशा ही भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों को खास मौकों में बदल दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार मिश्रण है, खासकर टॉप ऑर्डर में, जहां स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शुरुआत से ही मैच की गति तय कर सकती हैं। भारत के पास एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। इंग्लिश परिस्थितियों में रेणुका सिंह की स्विंग और दीप्ति शर्मा की निरंतरता महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। क्रांति गौड़ भी इस मैच में अपनी चमक बिखेर सकती हैं। दूसरी तरफ, फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान की युवा टीम मैदान पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। पाकिस्तानी टीम में दिग्गज स्पिनर सादिया इकबाल और निदा डार की भूमिका अहम होगी। डायना बेग भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। भले ही भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान उलटफेर करने और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार होगा। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का ‘हेड-टू-हेड’ रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन पाकिस्तान को इससे आत्मविश्वास मिलेगा कि बड़े टूर्नामेंट्स में अक्सर अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिलते हैं। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबले पाकिस्तान के नाम रहे। भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव। पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका