देश-विदेश
Trending

शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक हुई गायब

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में परिवार की सहमति से विवाह करने के लिए पहुंची 24 साल की भारतीय युवती लापता हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार की खबर के मुताबिक युवती की पहचान सिमरन के रूप में हुई है, जो 20 जून को भारत से अमेरिका आई थी। पुलिस ने बताया कि निगरानी फुटेज में युवती अपने फोन को देखती हुई और किसी का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है।
न्यूजर्सी की लिंडनवोल्ड पुलिस को बुधवार को सबसे पहले सिमरन के लापता होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक सिमरन को आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, सफ़ेद टी-शर्ट, काले फ्लिप फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था। सिमरन की हाईट 5 फीट 4 इंच है और उसका वजन लगभग 68 किलोग्राम है। उसके माथे की बाईं तरफ एक छोटा निशान है।

पुलिस ने बताया कि अमेरिका में उसका कोई रिश्तेदार नहीं रहता और वह अंग्रेजी नहीं बोल पाती है। उसका अंतरराष्ट्रीय सिम का फोन केवल वाई-फ़ाई के जरिए काम करता है। खबर के मुताबिक पुलिस भारत में सिमरन के परिवार से अबतक संपर्क नहीं कर पाई है।

कहीं अमेरिका घूमने का तो बहाना नहीं?
पुलिस ने कहा कि वीडियो में वह किसी परेशानी में नहीं दिख रही थी। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को बताया गया कि वह यहां परिवार की रजामंदी से शादी के लिए आई थी। हालांकि, यह भी संभव है कि उसका शादी करने का कोई इरादा न हो और वह केवल अमेरिका की यात्रा करना चाहती हो।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper