छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग शहर में 148 लाख की लागत से बनेंगे इंडोर स्वीमिंग पुल , भिलाई में बनेगा आईटी पार्क 

विकास कार्यों को दुर्ग शहर में गति मिली-गजेन्द्र यादव

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में शहर में स्थित सीटी क्लब के प्रांगण में 148 लाख की लागत से तरणताल निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार बैडमिंटन का मैदान तैयार किया जा रहा है, उसी प्रकार तरणताल का निर्माण भी हो।ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

उन्होंने विधायक बनने के बाद जो सपना देखा था उसको पूरा करने में कलेक्टर चौधरी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिला को वैभवशाली बनाने हरसंभव कोशिश करूंगा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की रेकिंग में दुर्ग जिला प्रथम स्थान पर रहा है।ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए जिला अस्पताल में 9 करोड़ की लागत से 150 बिस्तरों का वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरू के आईटी पार्क की तरह भिलाई में भी आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिससे जिले के छात्र-छात्राओं को पढ़ने तथा रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई न हो सके। उन्होंने जिले को सुव्यविस्थत करने के लिए जैसे पटेल चौक, राजेन्द्र प्रसाद चौक तथा अन्य क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण करने के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी।ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को नया आयाम देने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए कलेक्टर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता के सुझाव के आधार पर विधायक यादव ने शहर का विकास करने हमेशा तत्पर रहे है। जिले के विकास के लिए व्यक्तिगत जागरूकता होना अनिवार्य है। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विधायक के माध्यम से शहर को तरण ताल की सौगात मिली है, इससे जिले के युवाओं को सुविधा मिलेगी।ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

ये खबर भी पढ़ें : साउथ की फिल्में देखने का है मन?यह कुछ बेहतरीन मलयालम फ़िल्में – Pratidin Rajdhani

कलेक्टर चौधरी ने कहा कि शहर की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। जिले के युवा पीढ़ी को खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य अनुभवी खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि तरणताल का निर्माण करने के उपरांत उसका संचालन भी सुव्यवस्थित सुचारू रूप से होना चाहिए।ये खबर भी पढ़ें : साउथ की फिल्में देखने का है मन?यह कुछ बेहतरीन मलयालम फ़िल्में – Pratidin Rajdhani

इस अवसर पर पार्षद राजकुमार नारायणी, दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री जेके. मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper