छत्तीसगढ़

स्नेह फाउंडेशन की पहल: कांटाठीह स्कूल में बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां, दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रायपुर : स्नेह एलवायटी फाउंडेशन द्वारा आज शासकीय प्राथमिक शाला कांटाठीह विकासखंड धरसीवां में स्कूली बच्चों की राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने खुशी-खुशी भाग लिया और आकर्षक राखियां बनाई। राखी बनाने के लिए जरूरी सामग्री फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने इन बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की और सहयोग बतौर दो वाटर ड्रम भेंट की। बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें कापियां और केक वितरित की गई। स्नेह टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा की।

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

उल्लेखनीय है कि स्नेह एलवायटी फ़ाउंडेशन बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए रायपुर शहर में काम करता है। कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्य भाविका विधानी, श्वेता, प्रीत, संगीता, इशिका, गीतिका, सहज एवं अनन्या ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ज्योति गर्ग के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए विशेष राखी मेकिंग वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने स्वयं राखियां बनाना सीखा। इस आयोजन से प्रायमरी स्कूल कांटाठीह के बच्चों को रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से नई कला सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि बच्चों को सीखने, रचनात्मकता दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए अवसर देने इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां की जाती है। सीखें, जिज्ञासा जगाएं और बदलाव की ओर बढ़ें यहीं फाउंडेशन का उद्देश्य है। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कांटाठीह की प्रधान पाठक श्रीमती मीरा श्रीवास ने स्कूली बच्चों को उनकी कला प्रतिभा को प्रदर्शित करने मौका देने के लिए फाउंडेशन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper