छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी में पाईप लाईन से प्राकृतिक गैस आपूर्ति हेतु शासन की अभिनव पहल

प्राकृतिक ईंधन आपूर्ति काे लेकर आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने गेल इंडिया लिमिटेड एवं हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों से की चर्चा

रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरूण साव के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र राजधानी शहर में लोककल्याणार्थ अनेक विविध अभिनव पहल कर योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन जारी है, इसके माध्यम से नगरवासियों को विष्णु के सुशासन का सकारात्मक लाभ दिया जाना स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहा है।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देश अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर की पहल पर भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड एवं रायपुर शहर हेतु अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से रायपुर शहरवासियों को अगले वर्ष 2025 के दौरान प्राकृतिक गैस की पाईप लाईन के माध्यम से आपूर्ति की सुविधा घरों में कनेक्षन के माध्यम से वाहनों में सीएनजी स्टेशन के माध्यम से, औद्योगिक क्षेत्रों में शीघ्र दिये जाने की तैयारी तेज गति से जारी है।
आज रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक निर्माण  जे.के. पाण्डेय एवं रायपुर में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति घरों में किये जाने डिस्ट्रीब्युशन लाईन बिछाने अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के प्रबंधक  राकेश रंजन, नगर निगम रायपुर के अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता  अंषुल शर्मा की उपस्थिति में इस संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों से योजना की आवश्यक जानकारी ली । आयुक्त को गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुंबई नागपुर झारसुगुडा प्राकृतिक गैस पाईप लाईन से रायपुर शहर क्षेत्र में घरों के लिए प्राकृतिक गैस आपूर्ति एवं शहर क्षेत्र में सीएनजी स्टेशन के माध्यम से वाहनों में प्राकृतिक ईंधन आपूर्ति की अभिनव योजना पर कार्य निरंतर प्रगति पर है।
वर्ष 2025 के दौरान रायपुर शहर में प्राकृतिक गैस पाईप लाईन आपूर्ति से संबंधित योजना का व्यवहारिक क्रियान्वयन शासन के निर्देशानुसार करने की योजना है। इस योजना के राजधानी शहर रायपुर में क्रियान्वयन से शहर में प्रदूषण नियंत्रण का कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा एवं वायु गुणवत्ता में इससे शहर में सुधार क्रियान्वयन के माध्यम से दृष्टिगोचर हो सकेगा। इसके माध्यम से राजधानी शहर में पर्यावरण संरक्षण का कार्य प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 के दौरान भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड के माध्यम से बिछाई जा रही मुख्य प्राकृतिक गैस पाईप लाईन से वितरक लाईन रायपुर शहर क्षेत्र में इस हेतु अधिकृत हरियाणा गैस एजेंसी के माध्यम से बिछाकर लगभग 1 लाख घरों में सीएनजी गैस आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाकर कनेक्षन देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस हेतु प्राकृतिक गैस आपूर्ति पाईप लाईन बिछाकर घरों में की जायेगी एवं शहर में वाहनों में प्राकृतिक ईंधन आपूर्ति हेतु सीएनजी स्टेशन खोले जायेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस आपूर्ति करने का कार्य वर्ष 2025 के दौरान किये जाने की योजना पर कार्य प्रगति पर है। आयुक्त   अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को शासन की लोककल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन का कार्य प्राथमिकता से सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका