देश-विदेश

International news : पीएम मोदी ने थिम्फू में किया भारत की मदद से बने अस्पताल का उद्घाटन

International news : पीएम मोदी ने थिम्फू में किया भारत की मदद से बने अस्पताल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंचे हुए है। आज उनके भूटान के आधिकारिक दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान पीएम मोदी ने आज थिम्फू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। बता दें, अस्पताल को भारत सरकार की मदद से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से भारत के लिए रवाना हुए। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भी उन्हें हवाई अड्डे पर छोड़ने आए।

Back to top button
📰 E-Paper