मनोरंजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: ‘हेल्थ है तो सब कुछ है’, जैकी श्रॉफ और सोनू निगम ने दिया फिटनेस पर खास संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: 'हेल्थ है तो सब कुछ है', जैकी श्रॉफ और सोनू निगम ने दिया फिटनेस पर खास संदेश

नई दिल्ली, । ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2026’ को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बॉलीवुड के दो सितारों अभिनेता जैकी श्रॉफ और गायक सोनू निगम के वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो के जरिए दोनों कलाकारों ने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है। आयुष मंत्रालय द्वारा साझा किए गए पहले वीडियो में अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने खास अंदाज में लोगों को स्वास्थ्य का महत्व समझाते नजर आते हैं। वीडियो में वह मीडिया से बातचीत के दौरान कहते हैं, “योग दिवस आ रहा है। हेल्थ है तो सब कुछ है, वरना कोई पूछेगा भी नहीं। सांस पर ध्यान दो और पेड़ लगाओ। बस।” इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष मंत्रालय ने लिखा, “हेल्थ है तो सब कुछ है। अभिनेता जैकी श्रॉफ के इस बेबाक और सच्चे संदेश के साथ आइए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बनें। उनका यह शानदार मंत्र बहुत ही सीधा और प्रभावशाली है। अपनी सांसों पर ध्यान दें, पेड़ लगाएं और पूरे देश को फिट बनाएं। जब हमारा स्वास्थ्य अच्छा होता है, तो हम सब काम कर पाते हैं। आइए, एक मजबूत, स्वस्थ और ऊर्जावान कल के लिए खुद को प्रकृति और योग से जोड़ें।” आयुष मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में मशहूर गायक सोनू निगम का वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में सोनू निगम योग के साथ पर्सनल जर्नी को साझा करते दिखाई देते हैं। सोनू निगम ने वीडियो में कहा, “मैंने 2004 में योग सीखना शुरू किया। तब मैंने जाना कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भी झकझोर देता है। मेरा आपसे निवेदन है कि आप योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं। योग 365, हर रोज करो योग।” सोनू निगम के वीडियो के साथ आयुष मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, ”योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो आपकी आत्मा को जगाती है। ​सोनू निगम की व्यक्तिगत यात्रा इस बात का उदाहरण है कि योग कैसे धीरे-धीरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सकता है।” पोस्ट में लोगों से अपील की गई कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें और साल के 365 दिन इसे अपनाएं। दरअसल, इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ उम्र के लिए योग’ रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि योग केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से मजबूत बने रहने का प्रभावी माध्यम है। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, शरीर की लचीलापन बढ़ती है, और मानसिक संतुलन बेहतर होता है। —

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका