
iPhone SE 4 जल्द होगा लॉन्च, पावरफुल होंगी खूबियां
नई दिल्ली। Apple के iPhone SE 4 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में तमाम तरह की रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। अब गया है कि एपल अफोर्डेबल आईफोन को लॉन्च करने के लिए किसी इवेंट को आयोजित करने की प्लानिंग नहीं कर रहा है। बल्कि, इसकी अनाउंसमेंट वह सिर्फ एक प्रेस रिलीज वीडियो से कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड
इसके साथ PowerBeats Pro 2 के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके बारे में क्या डिटेल मिल चुकी है। यहां वही बताने वाले हैं। एपल के सबसे मचअवेटेड लॉन्च में से एक बस आने ही वाला है। किफायती iPhone SE 4 के आने वाले सप्ताह में आने की पुष्टि हो गई है। इसके साथ दूसरे डिवाइस भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
हालांकि, इसके लिए कोई इवेंट नहीं आयोजित होगा। बल्कि इसकी घोषणा सिर्फ एक प्रेस रिलीज वीडियो के जरिये होगी। मार्क गुरमन का दावा है कि इसे उसी तरह लॉन्च किया जाएगा, जैसे 2024 में बड़ी अनाउंसमेंट से पहले M4 Mac की घोषणा की गई थी। लॉन्च में प्रत्येक Mac के लिए 10 मिनट का वीडियो शामिल था। iPhone SE 4 के लिए भी कंपनी यही तरीका फॉलो कर सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।
iPhone SE 4 एक्सपेक्टेड डिटेल
iPhone SE 4 के कुछ बड़े अपडेट के साथ आने की अफवाह है, जिसमें होम बटन की जगह एक मॉडर्न डिजाइन, पहली बार फेस आईडी और A18 चिपसेट मिलेगा। यह एपल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने वाला सबसे सस्ता iPhone होगा।
ये खबर भी पढ़ें : सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट
इसमें पहले से इंस्टॉल किया गया लेटेस्ट iOS 18 होगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP सेंसर होगा और यह USB-C चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
ये खबर भी पढ़ें : 2025 होंडा एक्टिवा भारत में 80,950 रुपये में लॉन्च
iPhone SE 4: लॉन्च डेट
मार्क गुरमन का दावा है कि iPhone SE 4 अगले हफ्ते आ रहा है। अमेरिका में iPhone SE 3 की इन्वेंट्री खत्म हो गई है, जो कि ज्यादातर तब होता है जब अगली जनरेशन का iPhone आने वाला होता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि iPhone SE 4 के साथ PowerBeats Pro 2 ईयरबड्स भी होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें क्या कुछ है इसमें ख़ास
अफवाहों के अनुसार लॉन्च की तारीख 11 फरवरी है। ब्रांड जल्द ही M4 चिपसेट के साथ एक नया MacBook Air और एक लो-एंड iPad के साथ-साथ अपडेटेड iPad Air भी लॉन्च कर सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल