खेल
Trending

IPL 2025 : आज शाम मुंबई और चेन्नई के बीच वानखेड़े में महामुकाबला

आईपीएल 2025 का 38वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 20 अप्रैल को भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से इस मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। हालांकि इस सीजन रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।

रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ मैच में बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। अगर रोहित शर्मा आज 60 रन बनाते हैं तो वो आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वो शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। धवन के नाम आईपीएल में 6769 रन दर्ज हैं, तो वहीं रोहित ने अब तक टूर्नामेंट में 6710 रन बनाए हैं। ऐसे में हिटमैन को धवन से आगे निकलने के लिए 60 रन और बनाने होंगे। इसके अलावा उनके पास एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

अगर रोहित शर्मा CSK के खिलाफ मैच में 106 रन बना लेते हैं तो वह चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लेंगे। वो चेन्नई के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। रोहित से पहले विराट कोहली और शिखर धवन भी इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1000 से अधिक रन बना चुके हैं। विराट ने CSK के खिलाफ अब तक 34 मैचों में 37.37 के औसत से 1084 रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन ने 29 मैचों में 44.04 के औसत से 1057 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा 35 मैचों में 28.90 के औसत से 896 रन बना चुके हैं।

रोहित ने वानखेड़े में CSK के खिलाफ 49.55 की शानदार औसत से11 मैचों में 446 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.03 का रहा है। वह इस मैदान पर CSK के खिलाफ तीन अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। हालांकि इस सीजन में 6 मैचों की 6 पारियों में 13.66 के औसत से 82 रन बनाए हैं।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper