खेल

IPL 2026 : KKR ने MI को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले जा रहे इस अहम मैच में मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर केवल 147 रन बनाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर, कॉर्बिन बॉश बने खेवनहार
मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण रहा। टीम का शीर्ष और मध्य क्रम केकेआर के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करता दिखा। जब टीम की हालत बेहद नाजुक थी, तब आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कॉर्बिन बॉश ने मोर्चा संभाला और अपनी शानदार बल्लेबाजी से मुंबई की लाज बचाई।

बॉश की पारी
बॉश ने मैदान पर उतरते ही केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने महज 18 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी इस जुझारू पारी के दौरान बॉश ने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिसकी बदौलत मुंबई की टीम 147 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। केकेआर को मिला आसान लक्ष्य अब कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 148 रनों की दरकार है।

प्लेइंग XI 

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, रघु शर्मा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका