छत्तीसगढ़
Trending

आईपीएस जीपी सिंह ने की ज्वाइनिंग

रायपुर । लंबे विवाद और निलंबन के बाद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह ने आखिरकार पुलिस मुख्यालय (क्क॥क्त) में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाद राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा बहाली आदेश जारी करने के बाद एक दिन बाद आईपीएस जीपी सिंह ने ज्वाइनिंग दे दी है।


पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें 20 जुलाई 2023 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव भेज दिया था। जिसके आधार पर जीपी सिंह को मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स ने फोर्सली रिटायरमेंट दे दिया था। सबसे पहले कैट ने उन्हें बहाल करने के आदेश दिए। उनकी बहाली आदेश को यूनियन ने दिल्ली हाईकोर्ट में चैलेंज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट में भी जीपी सिंह को जीत मिली। इसके खिलाफ यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी 10 दिसंबर को जीपी सिंह को फोर्सली रिटायरमेंट को गलत बताया और उन्हें सेवा में लेने के आदेश जारी किए। सुप्रीम कोर्ट के रूप को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 दिसंबर को जीपी सिंह की बहाली आदेश जारी कर दिया। आदेश के परिपालन में कल छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने भी जीपी को बहाल कर दिया। इसके बाद जीपी सिंह आज सुबह 11:30 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीजीपी अशोक जुनेजा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जॉइनिंग दे दी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper