खेल

धोनी से आगे निकलने की दहलीज पर ईशान किशन, अफगानिस्तान सीरीज में 10 रन बनाते ही बनेगा रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच में 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया गया था, जिसमें सभी अहम खिलाड़ी शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया की इस फॉर्मेट में कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में अब तक तीन सीरीज खेली गई हैं, जिसमें से सिर्फ एक को जीतने में कामयाबी मिली है, ऐसे में बतौर कप्तान अय्यर के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। वहीं टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल साल 2026 में अपने बल्ले से कमाल दिखाने वाले ईशान किशन के पास भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ने का शानदार मौका रहने वाला है।

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: CM साय

धोनी को पीछे छोड़ने के लिए ईशान को बनाने होंगे सिर्फ 10 रन

ईशान किशन ने जब से टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी की है उसके बाद से उनका बल्ला जमकर बोलते हुए दिखा है, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में ईशान किशन यदि 10 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़ने के बाद 9वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। ईशान किशन ने अब तक 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 29.77 के औसत से 1608 रन बनाए हैं। वहीं धोनी जो अभी इस लिस्ट में 9वें नंबर पर काबिज हैं उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कुल 1617 रन बनाए हैं।

छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री, CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान

अभिषेक शर्मा के लिए भी काफी अहम सीरीज

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पिछली कुछ सीरीज में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है, जिसमें वह साल 2026 में फॉर्म से काफी जूझते हुए नजर आए हैं, ऐसे में उनके लिए भी यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। अभिषेक शर्मा साल 2026 में 23 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 23.36 के औसत से सिर्फ 514 रन देखने को मिले हैं। ऐसे में यदि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका बल्ला नहीं चलता है तो प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper